सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मैनपाट: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, दूल्हा बना 'घर जमाई'

C

CG Khabar

17 अप्रै. 2026, 01:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

शादी-सरगुजा
शादी-सरगुजा

मैनपाट । डेस्क: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सामाजिक रूढ़ियों को पीछे छोड़ते हुए एक अनूठी वैवाहिक परंपरा देखने को मिली. अक्सर दूल्हे को बारात लेकर वधु पक्ष के द्वार पर जाते देखा जाता है, लेकिन मैनपाट ब्लॉक के ग्राम सुपलगा में इसके उलट नजारा दिखा. यहाँ पैगा गाँव से दुल्हन स्वयं बारात और गाजे-बाजे के साथ दूल्हे के घर पहुंची. 


विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे की विदाई हुई और वह 'घर जमाई' के रूप में अपनी ससुराल के लिए रवाना हो गया.

विज्ञापन


यह पूरा मामला पैगा निवासी किसान मोहन एक्का के परिवार से जुड़ा है. मोहन एक्का की चार बेटियाँ हैं और उनका कोई पुत्र नहीं है. अपने बुढ़ापे के सहारे और खेती-किसानी की देखरेख के लिए उन्हें एक ऐसे दामाद की तलाश थी जो उनके साथ घर पर ही रह सके. 


इसी उद्देश्य से उन्होंने सुपलगा निवासी बिलासुस बरवा के साथ अपनी बेटी देवमुनी एक्का का रिश्ता तय किया. युवक के परिवार ने भी इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया.


बुधवार को यह ऐतिहासिक विवाह संपन्न हुआ, जिसमें किसी भी पक्ष द्वारा दहेज का लेन-देन नहीं किया गया. 


दुल्हन के पिता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह फैसला परिवार की जरूरतों और बेटियों के भविष्य को देखते हुए लिया है. 


उन्होंने कहा कि वे अपने दामाद को बेटे की तरह ही रखेंगे. स्थानीय लोगों के अनुसार, उनके रीति-रिवाजों में 'चुमावन' जैसी परंपराएं प्रचलित हैं, लेकिन इस तरह दुल्हन द्वारा बारात लाना और दूल्हे का विदा होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. रात के भोज के बाद दुल्हन अपनी बारात और दूल्हे को लेकर वापस अपने घर लौट गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

21 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

34 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

48 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP