सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

राजस्थान हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे संजय के. अग्रवाल

C

CG Khabar

01 सित. 2026, 03:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

 जस्टिस संजय के. अग्रवाल
जस्टिस संजय के. अग्रवाल

जयपुर । डेस्क: राजस्थान उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के कामकाज को लेकर वकीलों के तेज होते विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने एक बड़ा फैसला लिया है. कालेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय के अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. 


इसके साथ ही कालेजियम ने जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश भी भेजी है.

विज्ञापन


यह सिफारिश ऐसे समय में आई है जब राजस्थान में वकीलों और कार्यवाहक सीजे के बीच विवाद गहरा गया था. इस सिफारिश से ठीक पहले कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने 1 से 5 सितंबर तक खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखने का निर्णय लिया. 


इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने संशोधित रोस्टर जारी कर जनहित याचिकाओं (PIL) की सुनवाई जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ (कोर्ट नंबर 3) को सौंप दी है.


जोधपुर की दो प्रमुख बार एसोसिएशनों-राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन-ने जस्टिस शर्मा के बहिष्कार को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है. वकीलों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीजेआई सूर्यकांत और कालेजियम के वरिष्ठ जजों को ज्ञापन सौंपकर राज्य में स्थायी चीफ जस्टिस नियुक्त करने तथा "टारगेटेड फाइल सिस्टम" को तुरंत खत्म करने की मांग उठाई थी.


यह पूरा विवाद तब और गरमा गया जब जस्टिस संदीप मेहता ने अगस्त महीने में सीजेआई को तीन पत्र लिखकर जस्टिस शर्मा के तबादले की मांग की थी. पत्रों में उन्होंने प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग और केस लिस्टिंग में हस्तक्षेप के आरोप लगाए थे. 


जयपुर में भी वकीलों ने जस्टिस शर्मा की अदालत के बाहर नारेबाजी और धरना दिया, जिसके बाद उन्होंने अदालत में स्थिति तनावपूर्ण होने की बात स्वीकार की थी. अब जोधपुर बार ने राज्यभर के वकीलों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

6 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

23 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

23 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP