गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

गरियाबंद में रेत माफियाओं ने पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला

H

Hupendra Sharma

09 जून 2025, 01:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

पत्रकारों पर जानलेवा हमला
पत्रकारों पर जानलेवा हमला

गरियाबंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रेत माफियाओं ने पत्रकारों पर हमला कर दिया. पत्रकार सोमवार को अवैध रेत खदान की कवरेज करने पहुंचे थे. इस बीच खदान संचालक खबर बनाने और फोटो खींचने से मना करते हुए पत्रकारों को धमकाने लगे. फिर उनका कैमरा छीनकर आईडी को तोड़ दिया.


इसके बाद पत्रकारों से मारपीट शुरू कर दी. पत्रकार जान बचाकर भागे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. 

विज्ञापन


घटना राजिम थाना क्षेत्र के पैरी नदी के पितईबंद घाट की है. यहां अवैध रूप से रेत खदान चलाने की सूचना पर पत्रकार इमरान मेमन अपने साथी थानेश्वर साहू, जितेन्द्र सिन्हा और कुछ अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे.


वहां खदान संचालक के 7-8 गुर्गे पहले से मौजूद थे. हथियार से लैस गुर्गों ने पहले पत्रकारों को धमकाया फिर मारपीट शुरू कर दी.


पत्रकार भागे तो बाइक से उनका काफी दूर तक पीछा किया. जान बचाने के लिए पत्रकारों को खेतों और खलिहानों में छिपना पड़ा.


इस दौरान पत्रकार इमरान के सिर पर हथियार से वार किया गया. जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा.


किसी तरह गुर्गों से बचकर पत्रकार इमरान मेमन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. साथ ही पत्रकार और प्रशासनिक ग्रुप में एक वीडियो संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई.


इसके बाद प्रशासन तत्काल हरकत में आया. कलेक्टर भगवान सिंह ने एसडीएम को मौके के लिए रवाना किया. वहीं कुछ देर में राजिम पुलिस भी पहुंच गई.


फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

4 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

4 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

9 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

10 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

10 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP