सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

सना माचू विश्व बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

C

CG Khabar

31 जुल. 2025, 08:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

सना माचू
सना माचू

बिलासपुर । संवाददाता: SECR की सना माचू विश्व बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क के रूप में कार्यरत सना माचू को 4 से 14 सितंबर 2025 तक लिवरपूल, इंग्लैंड में आयोजित होने वाली विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिये भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में चुना गया है.


सना की इस उपलब्धि की व्यापक प्रशंसा हो रही है. एसईसीआर के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण बताया है. 

विज्ञापन


सना ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के दम पर यह स्थान हासिल किया है. उनकी इस सफलता ने न केवल SECR का मान बढ़ाया है, बल्कि यह देशभर की महिला कर्मचारियों और युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा का स्रोत भी बनी है.


SECR के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, वरिष्ठ अधिकारियों और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के सदस्यों ने सना को बधाई दी और चैंपियनशिप में उनकी सफलता की कामना की.


मुख्यमंत्री साय ने भी सना को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की प्रतिभा, समर्पण और बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है. 


उन्होंने विश्वास जताया कि सना अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगी और भावी पीढ़ियों के लिये प्रेरणा बनेंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

6 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

6 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

12 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

14 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

16 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP