शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

एनपीके के 3 ब्रांड सहित 10 खादों के नमूने अमानक, बिक्री पर रोक

एनपीके के 3 ब्रांड सहित 10 खादों के नमूने अमानक पाए गए

H

Hupendra Sharma

27 जून 2025, 12:39 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

खाद
खाद

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अमानक खाद पाए जाने का मामला सामने आया है. जिले में खाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा 1374 खाद के नमूनों की जांच की गई. इस जांच में 10 नमूने अमानक पाए गए.


गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद के उक्त बैच व लॉट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है. उक्त खाद भंडारण केन्द्रों में ही डंप रहेगी. 

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले कुछ सालों से नकली खाद की बिक्री के मामले सामने आते रहे हैं. इसी के चलते कृषि विभाग ने बीते दो सालों से सहकारी व निजी क्षेत्रों के गोदामों से कुल 1374 खाद के नमूने एकत्र किए गए थे.


इसमें साल 2024 में कुल 954 नमूने एकत्रित किए गए थे. जिसमें खरीफ के पहले 580 व रबी के पूर्व 374 नमूनों को जांच के दायरा में रखा गया था.


सभी नमूनों को एकत्र करने के बाद कृषि विभाग ने जांच के लिए उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला रायपुर भेजा था.


जहां जांच में 8 नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे. इस तरह इन नमूनों को अमानक घोषित किया गया.


इसी प्रकार इस साल 2025 में खरीफ के लिए 404 नमूने एकत्र कर जांच कराए गए. इसमें से दो नमूने अमानक घोषित किए गए हैं. 


ये 10 खाद अमानक

प्रयोगशाला द्वारा 1374 नमूनों में से जिन 10 नमूनों को अमानक घोषित किया गया है.


उनमें सिंगल सुपरफास्पेट, जिंक पालीफास्फेट 16 प्रतिशत, एनपीके 19-19-19, एनपीके 20-20-10, एनपीके 16-30-10 हैं.


इसके अलावा डाईहाईटेड पॉलीहाईलाईट वाटर सालुअल, मल्टी न्यूटेंट फर्टिलाइजर, जिंक सिंगल सुपरफास्फेट एवं दो लॉट सिंगल सुपरफास्फेट दानेदार शामिल हैं.


इन खादों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है. 


किसानों पर प्रभाव

कृषि विभाग द्वारा खाद नमूनों की जांच की प्रक्रिया मार्च महीने से ही प्रारंभ कर दी जाती है. ताकि इसकी जांच और रिपोर्ट सही समय में मिल सके.


साथ ही अमानक पाए गए खाद की बिक्री समय रहते प्रतिबंधित की जाए सके.


अमानक खाद से फसल की पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.


नकली या अमानक उर्वरक पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान नहीं करते, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है.


साथ ही नकली खाद की बिक्री से किसानों की लागत बढ़ सकती है, क्योंकि उन्हें दोबारा खाद खरीदनी पड़ सकती है.


पोषक तत्वों का प्रतिशत कम तो खाद अमानक

जांच प्रक्रिया में आमतौर पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अधिकारी शामिल होते हैं, जो नमूनों को प्रयोगशालाओं में भेजते हैं.


खाद की प्रत्येक बोरी में शासन द्वारा खाद में उपस्थित पोषक तत्वों एवं उनकी मात्रा का उल्लेख किया जाता है.


इसका उद्देश्य यह होता है कि खाद छिड़काव के समय किसान को इसकी सही जानकारी पता करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो.


साथ ही छिड़काव के बाद किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके.


जांच के दौरान पोषक तत्वों का प्रतिशत कम पाए जाने पर खाद अमानक घोषित कर दी जाती है.


इसी तरह प्रत्येक खाद में नमी का अधिकमत प्रतिशत भी अलग-अलग होता है. यूरिया में एक व डीएपी में 2.5 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए.


निर्धारित से अधिक नमी होने पर भी खाद को अमानक घोषित कर दिया जाता है.


इसके अलावा खाद का आकार भी निर्धारित से भिन्न होने की दशा में अमानक की श्रेणी में माना जा सकता है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

28 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

17 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP