रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को तुपकी से सलामी

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को तुपकी से सलामी दी गई

H

Hupendra Sharma

28 जून 2025, 07:02 AM 4 मिनट में पढ़ें 19

 रथयात्रा
रथयात्रा

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर में ऐतिहासिक गोंचा महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. जगदलपुर शहर के जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार शाम को रथयात्रा निकाली गई. रथयात्रा की शुरुआत तुपकी की सलामी के साथ की गई.


तीन विशालकाय रथों में सवार भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र के रथ के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार भी गोंचा पर्व में खास आकर्षण का केंद्र रहा बांस से बनी तुपकी. जिसे तोप भी कहा जाता है. 


भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में तुपकी की आवाज ने यात्रा के आंनद को दोगुना कर दिया.


पूरे भारत में तुपकी चलाने की परंपरा केवल छत्तीसगढ़ के बस्तर में ही देखने को मिलती है. भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र के रथारूढ़ होने पर तुपकी से सलामी दी गई.


बस्तर के ग्रामीण पोले बांस की नली से तुपकी तैयार करते हैं, जिसमें एक जंगली मालकांगिनी के फल को बांस की नली में डालकर फायर किया जाता है, जिससे गोली चलने की आवाज आती है.


कह जाता है कि करीब 600 साल पहले बस्तर के राजा महाराज पुरषोत्तम पैदल यात्रा करते हुए बस्तर से ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे थे.


पुरी के राजा गजपति ने उन्हें जगन्नाथ मंदिर में मौजूद माता सुभद्रा का रथ दिया था. इसके बाद से ही बस्तर में जगन्नाथ रथयात्रा को बड़े धूमधाम से मनाया जाने लगा.


दरअसल, बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व के बाद गोंचा पर्व को दूसरे बड़े पर्व का दर्जा दिया गया है.


करीब 600 सालों से चली आ रही परंपराओं के मुताबिक इस पर्व को 27 दिनों तक मनाया जाता है.


बस्तर दशहरा की तरह ही गोंचा महापर्व रथयात्रा को देखने लोग दूर-दूर से बस्तर पहुंचते हैं.

9 दिनों तक सीरासार जनकपुरी में उमड़ेगा जनसैलाबबस्तर राजपरिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि परंपराओं के अनुसार गोंचा पर्व के पहले दिन ही भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा को अपने साथ गुंडेचा मंदिर लेकर जाते हैं.


यहां दोनों 7 दिनों तक आराम करते हैं. इस दौरान बस्तर राजपरिवार भगवान जगन्नाथ की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है. रथ यात्रा के दिन विशेष पूजा अर्चना होती है.


इसके बाद बस्तर के आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा अगले 9 दिनों तक जगदलपुर शहर के सीरासार भवन में विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ के 12 विग्रहों की पूजा की जाती है.


इसे देखने केवल बस्तर से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और देश के कोने-कोने से भी लोग बस्तर पहुंचते हैं. 


बांस की नली से तैयार की जाती है तुपकी 

दरअसल, तुपकी शब्द मूलत: तुपक से बना है जो तोप का ही अपभ्रंस माना जाता है.


बस्तर के जानकार रुद्र नारायण पाणिग्राही का कहना है कि बस्तर में गोंचा पर्व के दौरान तुपकी का चलन सालों से चला आ रहा है. यह केवल बस्तर में ही देखने को मिलता है.


उन्होंने बताया कि बस्तर में 615 सालों से मनाए जाने वाले गोंचा पर्व में तुपकी खास आर्कषण का केंद्र होती है. यही वजह है कि ग्रामीण इन तुपकियों को रंग-बिरंगी पन्नियों से सजाकर इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.


 रथयात्रा को तुपकी चलाकर दी जाती है सलामी

गोंचा पर्व के दौरान बस्तर के ग्रामीण अंचलों से पहुंचे लोगों का तुपकी बेचकर अच्छी कमाई हो जाती है.


तुपकी चलाने की विधि को भले ही आदिवासी खेल मानते हैं. लेकिन पर्व के विधान से जुड़े लोगों का मानना है कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान उन्हें दिए जाने वाले सम्मान में इसे सलामी की तरह देखा जाता है. 


इस साल भी गोंचा पर्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से आदिवासी तुपकी बेचने शहर पहुंचे हुए थे.


पहले इन तुपकियों को कागज से सजाया जाता था, लेकिन अब चमकीले पन्नी लगाई जाती है, जिससे तुपकी और भी आकर्षक नजर आती है.


साल में एक बार गोंचा पर्व के दौरान तुपकी चलाने की परंपरा होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग इसे खरीदते हैं, जिससे आदिवासी ग्रामीणों को अच्छी आय भी होती है.


हालांकि इसे बनाने के लिए ग्रामीणों को काफी मेहनत भी लगती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

18 मिनट पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

14 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP