गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

सक्ती: रेलवे ट्रैक पार कर रहा बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आया

C

CG Khabar

24 अग. 2026, 02:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 23

शव
शव

सक्ती । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां पटरी पार करने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से टकराने के कारण दर्दनाक मौत हो गई.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरी गांव के समीप पटरी पर एक अज्ञात शव पड़े होने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी. खबर मिलते ही सारागांव थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की.

विज्ञापन


शुरुआती जांच और ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान देवरी गांव निवासी दुकालु राम बरेठ के रूप में की गई. हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पुलिस ने मौके पर कानूनी औपचारिकताएं निभाते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की आगे की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

3 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

4 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

4 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

5 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

15 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP