मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

सक्ती: सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य पर छात्र से मारपीट का केस दर्ज

C

CG Khabar

08 अक्टू. 2026, 01:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 57

FIR
FIR

सक्ती । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जगन्नाथ नायक कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं. नौवीं कक्षा के एक छात्र के साथ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में चंद्रपुर थाना पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय (JJ) अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. 


पुलिस अब गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ ही घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की गहन जांच में जुट गई है, वहीं स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन


यह विवादित मामला तिलाईपाली निवासी छात्र छत्रपति गुप्ता से जुड़ा है, जो स्कूल के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है. परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे जब छात्र शौचालय के पास अपने सहपाठी से बात कर रहा था, तभी प्राचार्य जगन्नाथ नायक वहां पहुंचे. 


आरोप है कि बात-बात में आपा खोते हुए प्राचार्य ने छात्र को जातिसूचक/भद्दी गालियां दीं और थप्पड़-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए. इतना ही नहीं, उन्होंने छात्र के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर, पीठ और बाएं घुटने में गंभीर चोटें आईं.


घटना के बाद लहूलुहान और सहमे छात्र ने रात में परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. सूचना मिलते ही परिजन रात लगभग 10 बजे सीधे हॉस्टल पहुंचे और छात्र को संभालते हुए तुरंत चंद्रपुर थाने का रुख किया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. क्षेत्र में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

2 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP