सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सक्ती: 4 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, 14 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 जून 2026, 03:08 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

रेप
रेप

सक्ती । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 14 साल के नाबालिग लड़के पर 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने सक्ती सिटी कोतवाली थाने में इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. 


पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया. 

विज्ञापन


कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे कोरबा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.


पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित मासूम और आरोपी किशोर का परिवार एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं और उनके बीच काफी लंबे समय से जान-पहचान थी. 


इसी घनिष्ठता के चलते आरोपी का बच्ची के घर पर लगातार आना-जाना बना रहता था. घटना वाले दिन जब आरोपी घर पहुंचा, तो वहां कोई बड़ा मौजूद नहीं था. घर को सूना पाकर आरोपी किशोर ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

4 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

19 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP