मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

नक्सलियों के ख़िलाफ़ दर्ज मामले वापस लेगी सरकार

C

CG Khabar

10 दिस. 2025, 10:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

नक्सलियों के ख़िलाफ़ दर्ज मामले
नक्सलियों के ख़िलाफ़ दर्ज मामले

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे व्यक्तियों को राहत देने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इसके लिए कैबिनेट उप-समिति और जिला स्तरीय समिति के गठन का निर्णय लिया गया है. अच्छे व्यवहार तथा नक्सल हिंसा से पूर्णतः दूरी बनाने वाले व्यक्तियों को इस प्रक्रिया का लाभ मिलेगा.


बैठक में जन विश्वास विधेयक-2025 (द्वितीय संस्करण) को भी मंजूरी प्रदान की गई. कानूनों को सरल और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से लाए जा रहे इस विधेयक के तहत 11 विभागों के 14 अधिनियमों के 116 प्रावधानों में संशोधन किए जाएंगे. छोटे उल्लंघनों पर अब प्रशासनिक दंड और त्वरित निपटारे की व्यवस्था होगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा मिलेगा. छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां जन विश्वास विधेयक का दूसरा संस्करण लागू किया जा रहा है.

विज्ञापन


आत्मसमर्पण नक्सलियों के मामलों की जांच और प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रस्तावित जिला स्तरीय समिति पुलिस मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी. 


पुलिस मुख्यालय अपनी सिफारिशों के साथ प्रस्ताव आगे बढ़ाएगा. कानून विभाग की राय लेने के बाद इन मामलों को कैबिनेट उप-समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद उप-समिति द्वारा अनुमोदित मामलों को अंतिम निर्णय हेतु कैबिनेट में रखा जाएगा.


जहाँ मामलों का संबंध केंद्रीय कानूनों या केंद्र सरकार की अनुमति से जुड़ा होगा, वहाँ आवश्यक स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त की जाएगी. अन्य मामलों में जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकारी अधिवक्ता अदालत में मुक़दमे वापस लेने की कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

32 मिनट पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

54 मिनट पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

7 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

7 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

8 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP