शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बोधघाट परियोजना को लेकर साय की मोदी से चर्चा

H

Hupendra Sharma

07 जून 2025, 09:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

बोधघाट परियोजना
बोधघाट परियोजना

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे से वापस लौटते ही शनिवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास के काम और नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से अवगत कराया गया.


उन्होंने कहा कि इस दौरान बोधघाट परियोजना के साथ ही रिवर इंटरलिंकिंग परियोजना को लेकर चर्चा हुई. बोध घाट परियोजना के बनने से 125 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इस परियोजना से लगभग 3 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी.

विज्ञापन


सीएम साय ने बताया कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारे जवान किस तरह मुकाबला कर रहे हैं, उससे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराया गया. राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है.


उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में चलाए गए सघन अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं. अब तक 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना में काफी अधिक है.


नक्सलवाद के खिलाफ मिल रही लगातार सफलता के लिए प्रधानमंत्री ने हमें बधाई दी है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हमने भी बधाई दी है.


सीएम साय के दिल्ली दौरे के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई है. इस संबंध सीएम साय ने कहा कि समय आने पर वो भी हो जाएगा. हालांकि सीएम ने यह नहीं बताया कि इस संबंध में पीएम मोदी से क्या चर्चा हुई है. 


दरअसल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था.


सांसद अग्रवाल के पद छोड़ने के बाद से साय कैबिनेट में दो मंत्रियों का पद खाली है.


साय कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा महकमे की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से खुद सीएम साय इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.


मुख्यमंत्री ने देश की पहली हाइब्रिड पब्लिक लाइब्रेरी नालंदा परिसर की जानकारी दी. इस 18 करोड़ की परियोजना में ई-लाइब्रेरी, यूथ टॉवर, हेल्थ ज़ोन और सौर ऊर्जा आधारित संरचना है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP