बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की शादी के जश्न में रूसी उद्योगपति का धन

C

CG Khabar

15 सित. 2026, 07:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

डॉन जूनियर
डॉन जूनियर

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डॉन जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ट्रंप की शादी के बाद आयोजित हुए भव्य समारोहों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में सामने आई रिपोर्टों और सोशल मीडिया बयानों के अनुसार, इस बहुचर्चित शादी के सप्ताहांत समारोह का एक बड़ा हिस्सा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाने वाले उद्योगपति उमर क्रेमलेव द्वारा प्रायोजित किया गया था. 


प्रोपब्लिका की जांच में खुलासा हुआ है कि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) के प्रमुख क्रेमलेव ने बहामास में आयोजित तीन दिवसीय पार्टी, निजी द्वीप के किराए और आतिशबाजी समेत लाखों डॉलर के खर्च का भुगतान किया.

विज्ञापन


इस खुलासे के बाद बेटिना ट्रंप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पष्टीकरण साझा करते हुए स्वीकार किया कि उमर क्रेमलेव उनके एक करीबी दोस्त हैं और उन्होंने शादी के बाद दो रातों के जश्न का उदारतापूर्वक आयोजन किया था. 


हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विवाह समारोह पूरी तरह से एक निजी कार्यक्रम था जिसमें केवल परिवार के सदस्य शामिल थे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सप्ताहांत दोस्तों के साथ पहले से तय था और इसे राजनीतिक रंग देना अनुचित है.


यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के संबंध बेहद संवेदनशील स्थिति में हैं. 


इसके अलावा, डॉन जूनियर पहले भी 2016 के अमरीकी चुनाव अभियान के दौरान रूसी संपर्कों को लेकर जांच के घेरे में रह चुके हैं, जिसके कारण इस नए खुलासे ने वाशिंगटन के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं तेज कर दी हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

एक मिनट पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

53 मिनट पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

5 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'बिलोंगिंग' में छलका दर्द: यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी ने लड़ी थी कैंसर से जंग

6 घंटे पहले

मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

11 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP