मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रूस तेल से भरा दूसरा जहाज क्यूबा भेजेगा

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 04:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

क्यूबा
क्यूबा

मॉस्को । डेस्क: भीषण ऊर्जा संकट और अमेरिकी प्रतिबंधों से जूझ रहे क्यूबा की मदद के लिए रूस ने तेल से भरा दूसरा जहाज भेजने का फैसला किया है. रूसी ऊर्जा मंत्री सर्गेई त्सिविलेव ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि क्यूबा वर्तमान में पूर्ण नाकेबंदी का सामना कर रहा है और ऐसे कठिन समय में रूस उसे अकेला नहीं छोड़ेगा. 


इससे पहले मंगलवार को ही रूस का एक टैंकर 7 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर क्यूबा के मातनजास टर्मिनल पहुंचा है, जिसे पिछले तीन महीनों में तेल की पहली सबसे बड़ी खेप माना जा रहा है.

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों और टैरिफ की धमकियों के कारण क्यूबा में हफ्तों से ब्लैकआउट, ईंधन की राशनिंग और खाद्य सामग्री की भारी किल्लत बनी हुई है. 


हालांकि, अमेरिका ने मानवीय आधार पर रूसी तेल की इस हालिया डिलीवरी को छूट दी है, लेकिन भविष्य के फैसलों के लिए 'मामले-दर-मामले' के आधार पर विचार करने की बात कही है. 


इस बीच, क्यूबा की राजधानी हवाना में हजारों लोगों ने अमेरिकी नाकेबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं रूस और क्यूबा अब द्वीपीय देश में तेल अन्वेषण और उत्पादन बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP