शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रूस अमरीका और दुनिया को देगा 30 लाख टन से अधिक डीजल

C

CG Khabar

10 अक्टू. 2026, 05:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन/मॉस्को । डेस्क: वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक महत्वपूर्ण सहमति बनी है. ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच हुई टेलीफोनिक चर्चा के बाद रूस तत्काल प्रभाव से अमरीका और वैश्विक बाजारों में 3 लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करने पर सहमत हो गया है.


इस समझौते के तहत आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. शुरुआती 3 लाख टन के बाद, नवंबर महीने में रूस 5 लाख टन अतिरिक्त डीजल भेजेगा, जिसके तुरंत बाद 10 लाख टन आपूर्ति की जाएगी. ट्रम्प के अनुसार, रूस ने कुल मिलाकर एक छोटी अवधि के भीतर 30 लाख टन से अधिक ईंधन आपूर्ति का भरोसा दिया है. 

विज्ञापन


इस बातचीत के बाद रूसी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि किरिल दिमित्रिएव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अमरीका और रूस का ऊर्जा क्षेत्र में साथ आना पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा.


क्रेमलिन द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस लंबी बातचीत में रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की विश्व बाजार में आपूर्ति सहित कई बड़े आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही, वार्ता के दौरान मध्य पूर्व में ईरान से जुड़े तनाव और यूक्रेन युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी बात की गई.


गौरतलब है कि हाल के महीनों में ईरान और यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर डीजल और ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है. 


अमरीका में आगामी कांग्रेस चुनावों से ठीक पहले कृषि, परिवहन और घरेलू हीटिंग में इस्तेमाल होने वाले डीजल की बढ़ती कीमतें महंगाई दर को प्रभावित कर रही हैं. ऐसे में रूस की ओर से डीजल की यह बड़ी आपूर्ति वैश्विक ईंधन बाजार को राहत देने और कीमतों को स्थिर करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

4 घंटे पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

एक दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

एक दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP