सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

चावल उत्सव में दिया गया हितग्राहियों को सड़ा चावल

H

Hupendra Sharma

09 जून 2025, 08:19 AM 3 मिनट में पढ़ें 18

चावल उत्सव
चावल उत्सव

नवापारा-राजिम | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नवापार-राजिम की सरकारी राशन दुकान में चावल उत्सव के दौरान कीड़े लगे चावल वितरण करने का मामला सामने आया है. हितग्राहियों के मना करने के बाद भी जबरदस्ती 70-80 परिवार को खराब चावल बांट दिया गया. इसके बाद हितग्राहियों ने जब हंगामा किया तक मामला उजागर हुआ. 


यह मामला उस समय सामने आया है जब सरकार धूमधाम से पूरे प्रदेश भर में चावल उत्सव मना रही थी. जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर चावल उत्सव से गरीब परिवारों में खुशहाली आने का प्रचार-प्रसार कर रही थी.

विज्ञापन


नवापारा के जिस वार्ड में कीड़ा लगा सड़ा हुआ और बदबूदार चावल बांटा गया उसी वार्ड की नपा अध्यक्ष भी चावल उत्सव मनाने में मशगूल थीं.


दरअसल, राज्य सररकार द्वारा तीन माह का चावल एक साथ वितरित किया जा रहा है. जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल हितग्राहियों को एकमुश्त बांटा जा रहा है.


इसके प्रचार प्रसार के लिए सरकार द्वारा 1 से 7 जून तक धूमधाम से चावल उत्सव आयोजित किया गया. 


इस दौरान नवापारा राजिम की कुछ राशन दुकानों में खराब और कीड़ा लगा चावल बांटा गया. इस चावल से बदबू भी आ रही थी.


हितग्राहियों ने इस चावल को लेने से मना किया, उसके बाद भी ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती हितग्राहियों को चावल पकड़ाया जा रहा था. हितग्राहियों ने जब हंगामा किया तक मामला उजागर हुआ. 


गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ 

मामला प्रकाश में आते ही नवापारा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव कुछ पार्षदों के साथ राशन दुकान पहुंची और चावल की जांच की.


यहां चावल में गड़बड़ी मिलने पर नगर की अन्य सभी राशन दुकानों का निरीक्षण करने पहुंची.


नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक दो राशन दुकानों में करीब 1600 बोरी चावल खराब पाया गया. इन बोरियों के बाहर कीड़े निकलते हुए देखे गए.


नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार खराब चावल का वितरण कर गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. भाजपा नेताओं की कमीशनखोरी के लिए तीन माह का चावल एक साथ देने का निर्णय लिया है.


उन्होंने कहा कि खराब चावल को खपाने का जरिया ही चावल उत्सव है. सरकार जानबूझकर इस तरह के चावल की आपूर्ति कर रही है.


उन्होंने कहा कि खराब चावल का वितरण किया गया तो कांग्रेस कमेटी इसका पुरजोर विरोध करेगी.


उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सब कुछ जानने के बाद भी नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू खराब चावल वितरण को रोकने के लिए सामने नहीं आई. 


खराब चावल किया जाएगा वापस

इस संबंध में अभनपुर एसडीएम रवि सिंह का कहना है कि खराब चावल को वापस किया जाएगा. मामला सामने आने के बाद खाद्य अधिकारी को निर्देश देकर खराब चावल वापस करने कहा गया है. साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

13 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

26 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

40 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

55 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP