गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

करोड़ों की सड़क चार महीने में ही बदहाल, जगह-जगह पड़ी दरारें

करोड़ों की सड़क चार महीने में ही बदहाल

H

Hupendra Sharma

03 जुल. 2025, 11:10 AM 3 मिनट में पढ़ें 17

सड़क बदहाल
सड़क बदहाल

जशपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में 17.82 करोड़ रुपए की सड़क पहली बरसात में ही उधड़ने लगी. मुश्किल से 15 दिन की बारिश में ही सड़क धसने और फटने लगी है. जबकि पांच साल के लंबे इंतजार के बाद इसी साल फरवरी माह में सड़क बनकर तैयार हुई थी.


ठेकेदार ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ ही सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की, जिसके कारण अब इस मार्ग पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है.

विज्ञापन


जशपुर से दमेरा होते हुए चरईडांड़ जाने वाली पहाड़ी पर करीब 6 किलोमीटर की घाटी पर इस सड़क का निर्माण किया गया है.


पर्यटन स्थल दमेरा के बाद से यह सड़क शुरू होती है. तीन पहाड़ों की कटिंग कर सड़क का निर्माण किया गया है.


जशपुर-चरईडांड़ मार्ग पर पहली घाटी पड़ती थी, वह तीन व दो सौ मीटर लंबी टुकड़ियों में थी. अब तीनों छोटी घाटी को तोड़ कर जोड़ दिया गया है.


पहाड़ की कटिंग कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई है. फिर भी कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई को काफी कम कर दिया गया है. दो चारपहिया वाहन अभी भी एक साथ पार नहीं हो सकते.


इस मार्ग पर अब भी एक ओर पहाड़ की दीवार है तो दूसरी ओर गहरी खाई है.


ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए खाई की ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं कराया है. जिससे आवागमन में दुर्घटना का डर और ज्यादा बढ़ गया है.


इसके अलावा मार्ग पर करीब सात सौ मीटर लंबी ढलान है. जिस पर सीसी रोड का निर्माण किया गया है.


इस सीसी रोड पर वाहनों के पहिए ब्रेक लगाने पर फिसल रहे हैं. इससे भी खतरा बढ़ गया है.


सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों घेरे में

इस सड़क का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ. पांच साल के लंबे इंतजार के बाद इसी साल फरवरी माह में सड़क का निर्माण पूरा हुआ.


इसके लिए साल 2018 में 17 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपए का आवंटन किया गया था.


पुराने ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया और बीच में ही काम बंद कर दिया. इस बीच 9 करोड़ 50 लाख रुपए निकाल भी लिए थे.


इसके बाद करीब पांच साल तक काम बंद रहा. इसी साल फिर से टेंडर कर अंबिकापुर के एक ठेकेदार को काम दिया.


इस ठेकेदार ने काम तो किया लेकिन काम में लापरवाही बरतते हुए जमकर धांधली की. निर्माण काम में गुणवत्ता का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखा.


उसी का परिणाम है कि सड़क पहली बरसात की मार भी नहीं झेल पा रही है. घाट के नीचे डामर वाली सड़क पर बड़े दरार पड़ चुके हैं.


इसके अलावा पुल के बाद सड़क एक स्थान पर कभी भी दो टुकड़ों में बंट सकती है.


भाजपा ने निकाली थी पदयात्रा

सड़क निर्माण का काम काफी अरसे तक बंद होने के कारण इसका काफी विरोध भी हुआ.


साल 2022 में जब कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त भाजपा ने इस सड़क को बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा भी निकाली थी.


अब जब सड़क किसी तरह बनकर तैयार हुई तो, उसकी स्थिति को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं.


कहा जा रहा है कि सड़क सही तरीके से बनती तो जशपुर से कुनकुरी की दूरी करीब 15 किलोमीटर घट जाती.


वर्तमान में लोग जशपुर से कुनकुरी जाने के लिए एनएच 43 पर बालाछापर, लोरो, पतराटोली होते हुए चरईडांड जाते हैं.


जबकि यह सड़क जशपुर से 6 किलोमीटर घाटी उतरने के बाद सीधे चरईडांड़ निकालती.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

5 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

5 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

21 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP