शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर-वाराणसी हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

C

CG Khabar

04 अग. 2026, 05:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

अंबिकापुर । संवाददाता: सूरजपुर जिले में अंबिकापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशीपुर गांव के पास यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब जरही की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. 


भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बंशीपुर निवासी 33 वर्षीय गोरेलाल पैकरा के रूप में हुई है, जो जरही से अपने घर लौट रहा था.

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने की कोशिश की. 


माहौल बिगड़ता देख भटगांव थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने उत्तेजित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषी वाहन चालक और मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और मार्ग पर यातायात दोबारा बहाल हो सका.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार दंपती वाहन सहित मौके से भागने की फिराक में थे. हालांकि, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वे फरार नहीं हो सके. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

10 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

10 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

10 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP