शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

सड़क दुर्घटना: अस्पताल से घर लौट रहे बुजुर्ग की मौत

C

CG Khabar

11 जून 2026, 03:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: जशपुर जिले के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी एक परिवार के लिए डॉक्टरों की हरी झंडी मातम में बदल गई. रायगढ़ के एपेक्स अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से उपचाराधीन 60 वर्षीय बुजुर्ग तुषु बड़ा की सेहत में सुधार होने के बाद, डॉक्टरों ने मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी. 


खुशकिस्मत परिवार अपने बुजुर्ग को लेकर बोलेरो वाहन से वापस गांव लौट रहा था, लेकिन घरघोड़ा पावरग्रिड के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को सीधे टक्कर मार दी.

विज्ञापन


इस भयानक भिड़ंत में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तुषु बड़ा को मृत घोषित कर दिया. 


वहीं वाहन में सवार उनके बेटे अतुल बड़ा (25), दूसरे पुत्र रोशन बड़ा और रिश्ते की बुआ अलबेसिया पन्ना गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद से पीड़ित परिवार के पैतृक गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और मातम का माहौल है.


हादसे की सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया. 


पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि मृतक बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने के कारण बीती 2 जून को अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

18 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP