शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देखकर फंसे सेवानिवृत BSP कर्मचारी, 45 लाख गंवाएं

C

CG Khabar

15 अग. 2026, 08:38 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

भिलाई । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पूर्व थल सेना कर्मी और भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से सेवानिवृत्त 61 वर्षीय जयंत बागची ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए. शातिर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और प्रमुख समाज सेविका सुधा मूर्ति के नाम एवं तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी निवेश विज्ञापन दिखाए थे. भरोसेमंद समझकर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और रजिस्ट्रेशन, ट्रेडिंग, मार्जिन मनी, गोल्ड-ऑयल इन्वेस्टमेंट तथा टैक्स के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 45 लाख 18 हजार 998 रुपए ऐंठ लिए.


तकनीकी जांच के बाद मध्यप्रदेश से पकड़ाया आरोपी


इस साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी सबूतों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की पड़ताल के आधार पर मध्यप्रदेश के बैतूल से 24 वर्षीय आरोपी विशाल नागले को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी 9वीं फेल मजदूर है, जिसके खाते का इस्तेमाल ठगी के पैसों को मंगाने के लिए किया जा रहा था. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, बैंक चेकबुक और पहचान दस्तावेज बरामद किए हैं. भिलाई नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है और गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड तथा अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है.

विज्ञापन


विदेशों में कारोबार का फर्जी दावा और फर्जी मुनाफा


ठगों का यह जाल मार्च 2026 में शुरू हुआ था, जब पीड़ित फेसबुक पर विज्ञापन देखकर रजिस्ट्रेशन के लिए राजी हुए. इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने खुद को अंतरराष्ट्रीय ब्रोकर बताकर पीड़ित का भरोसा जीता और यूके, अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया में कारोबार होने का फर्जी दावा किया. पीड़ित को झांसे में लेने के लिए उनके ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट में करोड़ों रुपए का फर्जी मुनाफा दिखाया गया. जब पीड़ित ने अपने 2.70 लाख अमेरिकी डॉलर वापस निकालने की मांग की, तो ठगों ने क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन और 15 प्रतिशत टैक्स (लगभग 34 लाख रुपए) का नया अड़ंगा लगा दिया.


अरुणाचल प्रदेश के खाते में टैक्स मांगते ही खुला राज


ठगी का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने टैक्स की रकम अरुणाचल प्रदेश के एक अनजान बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए जमा करने को कहा. संदेह होने पर पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल 2020 में मजदूरी के लिए पुणे गया था, जहां उसके नाम से बल्क में ऑनलाइन खाते खुलवाए गए थे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और बाकी बैंक खातों की कड़ियों को खंगालने में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

12 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP