मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लग सकती है रोक, राजनीतिक बहस तेज

C

CG Khabar

29 सित. 2026, 02:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 27

Social Media
Social Media

नई दिल्ली । डेस्क: देश में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के स्वतंत्र रूप से सोशल मीडिया अकाउंट खोलने पर रोक लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने नियमों में संशोधन करने और कड़े वैधानिक प्रावधान लागू करने पर अपनी सहमति जताई है. 


कोर्ट के रुख के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि सरकार आईटी नियमों (2021) में बदलाव कर नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए अभिभावकों की अनुमति या सख्त आयु-सत्यापन (Age Verification) जैसे नियम अनिवार्य कर सकती है.

विज्ञापन


यह मामला 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस' नामक एनजीओ द्वारा दायर एक याचिका से जुड़ा है. याचिका में तर्क दिया गया है कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया का अनियंत्रित इस्तेमाल बेहद जोखिम भरा है. 


इसके कारण नाबालिग ऑनलाइन ग्रूमिंग, यौन शोषण, मानव तस्करी, साइबर बुलिंग और उम्र के हिसाब से अनुचित सामग्री का शिकार हो रहे हैं. 


इस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को भारतीय कानूनों के तहत लाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए जा सकते हैं. 


सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर आवश्यक और सख्त कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है.


CJP ने की आलोचना


हालांकि, सरकार के इस संभावित कदम पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस भी शुरू हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस कदम की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. 


उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले का उद्देश्य केवल बच्चों की सुरक्षा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की राजनीतिक आवाज को दबाना हो सकता है. 


दीपके के अनुसार, जेन-ज़ी और आने वाली जेन-अल्फा ने इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए सरकार और सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछना शुरू किया है. उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को पूरी पीढ़ी के अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के बजाय इंटरनेट को सुरक्षित बनाने, उत्पीड़न करने वालों पर नकेल कसने और साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

8 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

9 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

9 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

10 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

11 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP