शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

पटना कोर्ट से 'खान सर' को राहत, गिरफ्तारी रोक

C

CG Khabar

09 जून 2026, 08:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

 खान सर
खान सर

पटना । डेस्क: पटना की एक स्थानीय अदालत ने चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान उर्फ 'खान सर' को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. अदालत ने यह फैसला खान सर के कोचिंग संस्थान में 2 जून की रात हुई गोलीबारी के मामले में सुनाया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के मालिक और शिक्षक रौशन आनंद की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.


खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआ ने पटना जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसके बाद सुनवाई करते हुए अदालत ने अंतरिम राहत प्रदान की. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जांच अधिकारी मामले के संबंध में खान सर से पूछताछ करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जब तक यह अंतरिम संरक्षण प्रभावी है, तब तक उनके खिलाफ गिरफ्तारी सहित कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकती. 

विज्ञापन


अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार (12 जून, 2026) की तारीख तय की है और पटना पुलिस को केस डायरी और सबूत पेश करने के निर्देश दिए हैं.


यह पूरा मामला पटना के कदमकुआं थाने में 4 जून को दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है, जो खान ग्लोबल स्टडीज (केजीएस) और एक अन्य कोचिंग संस्थान के बीच आपसी प्रतिद्वंद्वी का नतीजा माना जा रहा है. 


2 जून की रात पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के संस्थान के बाहर 15-20 लोगों ने उनके सुरक्षाकर्मी चुनचुन कुमार की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद खान सर के दो अंगरक्षकों द्वारा हवा में गोलीबारी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 


हिरासत में लिए गए अंगरक्षकों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने खान सर के कहने पर हवाई फायरिंग की थी.


इस घटना के बाद खान सर की शिकायत पर ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद और दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनकी जमानत अर्जी अब कोर्ट ने नामंजूर कर दी है. 


कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ते इस हिंसक विवाद को देखते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि राज्य सरकार अगले तीन महीनों के भीतर एक नीति तैयार करेगी ताकि कोचिंग सेंटरों के बीच ऐसी प्रतिद्वंद्विता और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की घटनाओं को रोका जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

6 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

12 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

23 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

23 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP