सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

दहेज के सामान्य आरोपों पर ससुराल वालों को राहत, छत्तीसगढ़ HC ने रद्द की FIR

C

CG Khabar

17 अप्रै. 2026, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक महिला द्वारा अपने पूर्व पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्रताड़ना और दहेज की FIR को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि दहेज उत्पीड़न के "सामान्य और अस्पष्ट" आरोपों के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती. 


अदालत ने इस बात पर गौर किया कि दंपति ने शादी के बाद बमुश्किल दो महीने साथ बिताए थे और 2017 से वे अलग रह रहे थे.

विज्ञापन


मामले के अनुसार, 2016 में हुई इस शादी के बाद पति ने पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर 2018 में तलाक की अर्जी दी थी, जिसे 2022 में फैमिली कोर्ट ने पत्नी द्वारा की गई क्रूरता के आधार पर मंजूर कर लिया था. 


पति की ओर से यह भी दलील दी गई कि पत्नी के आचरण के कारण वह मानसिक तनाव का शिकार हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. 


कोर्ट ने पाया कि पत्नी ने 2021 में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में घटना की तारीख या स्थान का कोई विशिष्ट विवरण नहीं दिया था और आरोप पूरी तरह सामान्य थे. अदालत ने यह भी माना कि चूंकि तलाक पहले ही हो चुका है और पत्नी ने उस फैसले के खिलाफ कोई अपील भी नहीं की थी, इसलिए अब क्रूरता के आरोपों में मुकदमा चलाना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

11 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

23 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP