शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

अडानी को राहत: US कोर्ट ने खारिज करने वाली याचिका पर सुनवाई को दी मंजूरी

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 08:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

गौतम अडानी
गौतम अडानी

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी की एक अदालत ने अरबपति गौतम अडानी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा दायर धोखाधड़ी के मामले को खारिज करने की मांग की है. 


ब्रुकलिन स्थित न्यूयॉर्क की जिला अदालत ने मामले में 'प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस' के लिए निर्देश जारी किए हैं, जिससे अडानी को शुरुआती चरण में ही अपनी दलीलें पेश करने का मौका मिलेगा. 

विज्ञापन


अडानी के वकीलों का तर्क है कि प्रतिभूति और विनिमय आयोग के पास इस मामले में क्षेत्राधिकार की कमी है और रिश्वतखोरी के आरोपों का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है.


अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि प्रतिभूति और विनिमय आयोग का मामला Extraterritorial है क्योंकि संबंधित प्रतिभूतियां अमेरिका में सूचीबद्ध नहीं थीं और पूरा घटनाक्रम भारत में हुआ था. 


वकीलों ने तर्क दिया कि $750 मिलियन की बॉन्ड बिक्री गैर-अमेरिकी अंडरराइटर्स को की गई थी और बाद में इन्हें योग्य संस्थागत खरीदारों को पुन: बेचा गया, जिसमें अडानी ग्रीन एनर्जी की कोई सीधी भूमिका नहीं थी. 


इसके अलावा, बचाव पक्ष ने स्पष्ट किया कि 2024 में बॉन्ड परिपक्व होने पर निवेशकों को मूलधन और ब्याज का पूरा भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसी भी निवेशक को आर्थिक हानि नहीं हुई है. 


कानूनी टीम ने प्रतिभूति और विनिमय आयोग के दावों को अतिशयोक्ति करार देते हुए कहा कि ESG प्रतिबद्धताओं जैसे सामान्य बयानों को धोखाधड़ी नहीं माना जा सकता. मामले की अगली महत्वपूर्ण प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2026 तक संभावित रूप से पूरी की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नित्या रामन- DSA
देश-विदेश

DSA समर्थित भारतवंशी नित्या रामन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर

एक घंटा पहले

एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

7 घंटे पहले

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
देश-विदेश

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

8 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

8 घंटे पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

8 घंटे पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP