शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

C

CG Khabar

19 फ़र. 2025, 03:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता

नई दिल्ली | डेस्क: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फ़ैसला किया गया. रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं.


उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था.

विज्ञापन


वे दिल्ली की चौंथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.


1996 में रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं. 2007 में वो दिल्ली के उत्तर पीतमपुरा की काउंसिलर भी चुनी गई थीं.


हालांकि 2020 में वो मामुली अंतर से विधानसभा का चुनाव हार गई थीं. लेकिन इस बार लगभग 30 हज़ार वोटों के अंतर से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराने के बाद से ही चर्चा में थीं.


बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने रेखा गुप्ता के नाम का एलान किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा, "प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया. नौ लोगों ने उनके नाम का अनमुमोदन किया. अब हम सब राजभवन जा रहे हैं."


इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्य़क्ष नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करती हूं. मैं अपने सभी विधायकों का धन्यवाद अदा करती हूं."


रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

4 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

7 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

7 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

22 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP