शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

RBI विदेश से लाया 100 मीट्रिक टन सोना

RBI ने विदेश से लाया 100 मीट्रिक टन सोना

C

CG Khabar

27 जून 2025, 06:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

सोना
सोना

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में विदेशी बैंकों से 100.32 मीट्रिक टन सोना वापस भारत लाया है. इस कदम के बाद भारत में मौजूद सोने का भंडार बढ़कर 200.06 मीट्रिक टन हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच यह निर्णय देश की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है.


31 मार्च 2024 तक विदेशी बैंकों में भारत का 413.79 मीट्रिक टन सोना जमा था, जो 31 मार्च 2025 तक घटकर 367.60 मीट्रिक टन रह गया. आरबीआई ने यह सोना मुख्य रूप से बैंक ऑफ इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड के बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स, और न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक से वापस मंगाया.

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर अमरीका में राजनीतिक बदलाव, व्यापारिक टैरिफ, और आर्थिक मंदी की आशंकाओं ने केंद्रीय बैंकों को सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर प्रेरित किया है.


RBI का यह कदम न केवल देश की आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर सोने की कीमतों को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा. विदेशों में सोना रखने से व्यापार और स्वैप जैसे वित्तीय लेनदेन आसान होते हैं, लेकिन युद्ध या भू-राजनीतिक संकट के समय जोखिम बढ़ जाता है. इसलिये, आरबीआई ने सोने को भारत में लाने को प्राथमिकता दी.


31 मार्च 2025 तक आरबीआई के पास कुल 879.58 मीट्रिक टन सोना था, जो पिछले साल 822.10 मीट्रिक टन था. इस दौरान सोने की कीमत में 57.12% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो 2,74,714.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,31,624.80 करोड़ रुपये हो गई. इस वृद्धि का कारण अतिरिक्त 54.13 मीट्रिक टन सोने का भंडारण, सोने की कीमतों में तेजी, और भारतीय रुपये के अवमूल्यन को माना जा रहा है.


वर्तमान में आरबीआई के पास मौजूद सोने का भंडार दो हिस्सों में बंटा है. इसमें 311.38 मीट्रिक टन सोना इश्यू डिपार्टमेंट के पास है, जबकि 568.20 मीट्रिक टन बैंकिंग डिपार्टमेंट के पास है. पिछले साल यह आंकड़े क्रमशः 308.03 और 514.07 मीट्रिक टन थे.


सोने का भंडार बढ़ने से भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने में सहायता मिलेगी. विशेषज्ञों के अनुसार, सोना एक सुरक्षित निवेश है जो मुद्रा अवमूल्यन और आर्थिक अस्थिरता के समय देश को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

एक घंटा पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

2 घंटे पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

3 घंटे पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

14 घंटे पहले

DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

एक दिन पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP