मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

रांची: 200 किलो गांजा चूहे खा गए! NDPS केस में आरोपी बरी

C

CG Khabar

31 दिस. 2025, 09:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

चूहे गांजा खा गये
चूहे गांजा खा गये

रांची । डेस्क: कभी-कभी हकीकत कल्पना से भी ज्यादा अजीब होती है. झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अदालत ने एक हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ तस्करी मामले में आरोपी को बरी कर दिया. वजह पुलिस द्वारा जब्त किया गया करीब 200 किलो गांजा चूहों द्वारा खा लिया गया.


यह मामला जनवरी 2022 का है. ओरमांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर NH-20 पर एक सफेद बोलेरो वाहन को रोका था. पुलिस का दावा था कि वाहन में रांची से रामगढ़ ले जाया जा रहा भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ था.

विज्ञापन


कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए, जबकि बिहार के बिरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय इंद्रजीत राय उर्फ अनुरजीत राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए करीब 200 किलो गांजा जब्त करने का दावा किया.


हालांकि, मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की कहानी लगातार कमजोर होती चली गई. गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे. कोई यह स्पष्ट नहीं कर सका कि वाहन को कहां रोका गया, किसने आरोपी को पकड़ा और तलाशी कितनी देर चली.


मामले में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया, जब पुलिस ने अदालत को बताया कि जब्त किया गया गांजा ओरमांझी थाना के मालखाने में चूहों द्वारा नष्ट कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 की स्टेशन डायरी में इस बात का उल्लेख दर्ज है.


अदालत ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए इसे “घोर लापरवाही” बताया और सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थ को सुरक्षित रखने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई.


जब अदालत के सामने न तो गांजा पेश किया जा सका और न ही गवाहों की गवाही भरोसेमंद साबित हुई, तो आरोपी को वाहन या कथित तस्करी से जोड़ने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं बचा.


इसके अलावा, गांजे की जब्ती, भंडारण, सैंपलिंग और चेन ऑफ कस्टडी से जुड़ी गंभीर प्रक्रियात्मक खामियां भी सामने आईं.


इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया. फैसले में कहा गया, “जब भौतिक साक्ष्य मौजूद नहीं हैं और साक्ष्य श्रृंखला पूरी तरह टूट चुकी है, तो संदेह का लाभ आरोपी को दिया जाना अनिवार्य है.” (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

3 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

4 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

17 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP