सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

राज्यसभा में उठा पूर्वोत्तर के छात्रों से नस्लीय भेदभाव का मुद्दा

C

CG Khabar

24 मार्च 2026, 06:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

सीपी राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन

नई दिल्ली । डेस्क: राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उत्तर-पूर्वी भारत के छात्रों के साथ बढ़ रही नस्लीय भेदभाव की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की. सदन में 'शून्य काल' के दौरान अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद नबम रेबिया ने दिल्ली के मालवीय नगर में तीन छात्राओं के साथ हुई अभद्रता का मामला उठाया, जिस पर सभापति ने कहा कि पूरा सदन इस चिंता में उनके साथ है. 


नबम रेबिया ने 2014 के निडो तानिया मामले और हाल ही में देहरादून में त्रिपुरा की छात्रा अंजेल चकमा की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के युवाओं को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है. 

विज्ञापन


उन्होंने मालवीय नगर की घटना पर क्षोभ जताते हुए कहा कि यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्राओं पर नस्लीय टिप्पणी करना और उनके काम को लेकर गलत धारणा बनाना निंदनीय है. 


सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं, अदालतों में इन मामलों की समयबद्ध सुनवाई हो और एनसीईआरटी व सीबीएसई के पाठ्यक्रमों में पूर्वोत्तर के इतिहास व संस्कृति को शामिल किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने का भी सुझाव दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

5 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

6 घंटे पहले

थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
देश-विदेश

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

7 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

8 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

21 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP