मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: बेलगाम कार ने चौथी की छात्रा को रौंदा, एम्स रेफर

C

CG Khabar

07 अग. 2026, 02:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 18

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम स्कूल से घर लौट रही 8 वर्षीय बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा कंकाली तालाब के पास शीतला मंदिर वाली गली में उस समय हुआ, जब चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ऑटो से उतरकर अपने भाई-बहनों के साथ पैदल घर की ओर जा रही थी. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची का पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एम्स रायपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.


उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रायपुर के विधानसभा रोड के पास स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत हुई थी. लगातार दो दिनों में हुए इन हादसों ने शहर में स्कूली बच्चों की सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मृतक उत्तम कुमार गुप्ता
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रतियोगी छात्र का शव, जहर खाकर जान देने की आशंका

4 मिनट पहले

राजस्व निरीक्षकों की सामूहिक अवकाश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों का हल्ला बोल, 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश

20 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

59 मिनट पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

एक घंटा पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

8 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP