रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: अदाणी पावर प्लांट हादसे में 1 मजदूर की मौत

C

CG Khabar

09 अग. 2026, 01:45 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

 अदाणी पावर प्लांट धरना
अदाणी पावर प्लांट धरना

रायपुर । संवाददाता: रायपुर जिले के रायखेड़ा स्थित अदाणी पावर प्लांट में भारी वाहन की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की दुखद मृत्यु हो गई. मृतक जांजगीर-चांपा जिले का निवासी बताया जा रहा है. इस दुर्घटना के बाद से ही संयंत्र परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव और असंतोष का माहौल बन गया है.


हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि रायखेड़ा स्थित प्लांट के मुख्य द्वार पर जमा हो गए. परिजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय मजदूर संघों ने मृतक के परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के बाद प्रबंधन का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी बातचीत के लिए आगे नहीं आया, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया.


उल्लेखनीय है कि इस संयंत्र में सुरक्षा से जुड़ी यह कोई पहली घटना नहीं है. प्रदर्शनकारियों के अनुसार महज कुछ ही दिन पूर्व एक अन्य दुर्घटना में पांच श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 


लगातार हो रहे इन हादसों ने भारी वाहनों के आवागमन वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है. फिलहाल, प्लांट प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता न हो पाने के कारण मुख्य द्वार पर गतिरोध बना हुआ है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

एक घंटा पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

4 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

4 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

5 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP