रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: राजीव गांधी शिक्षा मिशन में करोड़ों का कंप्यूटर घोटाला

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 12:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

ACB-EOW
ACB-EOW

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत हुए करोड़ों रुपये के कंप्यूटर उपकरण खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार, 16 मार्च को विशेष न्यायालय में पेश की गई इस चार्जशीट में करीब 4.72 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है. 


यह मामला वर्ष 2010-11 और 2011-12 के दौरान राज्य के 18 जिलों के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर एडेड शिक्षा योजना के तहत मॉनिटर सप्लाई से जुड़ा है. जांच में पाया गया कि आरोपी आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत साहू ने आपराधिक साजिश रचते हुए एचपी (HP) और एगमैटल (Agmatel) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी अथॉरिटी लेटर का इस्तेमाल कर सरकारी अनुबंध हासिल किए थे.

विज्ञापन


एसीबी/ईओडब्ल्यू के प्रमुख अमरेश मिश्रा के अनुसार, इस घोटाले में उपकरणों की कीमतों को बाजार दर से लगभग दोगुना बढ़ाकर दिखाया गया था. 


जिस मॉनिटर की बाजार कीमत महज 57,950 रुपये थी, उसे मिशन को 1,26,500 रुपये प्रति यूनिट की दर से सप्लाई किया गया. 


कुल 638 मॉनिटर्स की खरीद में सरकारी खजाने को भारी चपत लगाई गई, जिसमें आलोक कुशवाहा की फर्म 'मिनी इन्फोटेक' और 'ग्लोबल नेटवर्क सॉल्यूशन' की मुख्य भूमिका रही. 


जांच एजेंसी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में दस्तावेज सौंप दिए हैं. इसके साथ ही, विभाग ने शिक्षा मिशन के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

13 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

13 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP