शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: करेंट की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

22 अग. 2026, 01:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

करेंट से मौत
करेंट से मौत

रायपुर । संवाददाता: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार की दोपहर किराए के मकान में रह रहे परिवार के दो सदस्यों की बिजली का तेज झटका लगने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान कल्याणी यादव (54 वर्ष) और उनके बेटे मधुसूदन यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणी यादव दोपहर के समय बालकनी में सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को निकालने गई थीं. बालकनी की रेलिंग और विंडो कूलर के बीच कपड़े सुखाने के लिए एक जीआई (लोहे) का पाइप बांधा गया था. आशंका जताई जा रही है कि कूलर में आए करेंट की वजह से वह पाइप और पूरी रेलिंग में फैल गया था. जैसे ही कल्याणी ने कपड़े उतारने के लिए पाइप को छुआ, वे उसकी चपेट में आकर वहीं फंस गईं.

विज्ञापन


मां को तड़पता देख पास ही मौजूद 23 वर्षीय बेटा मधुसूदन बिना सोचे-समझे उन्हें बचाने के लिए दौड़ा. लेकिन मां को छूते ही वह भी शक्तिशाली करेंट की ग्रिप में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


मूल रूप से धरसींवा के कूंरा गांव का रहने वाला यह परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है. कल्याणी यादव की बेटी रायपुर के छत्तीसगढ़ नगर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है. 


मां और भाई उसी से मिलने के लिए गांव से रायपुर आए हुए थे, जहां यह अनहोनी घट गई. 


घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल पुलिस बिजली के कनेक्शनों और कूलर की स्थिति की बारीकी से जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP