रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: इंडिया गठबंधन ने दिया धरना, CEC की गिरफ्तारी और जांच की मांग

C

CG Khabar

11 अक्टू. 2026, 03:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 50

INDIA गठबंधन- रायपुर
INDIA गठबंधन- रायपुर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक प्रदर्शनों के बीच चुनाव प्रक्रिया में धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्षी दल सड़कों पर उतर आए हैं. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों ने राजीव गांधी चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 


इस संयुक्त प्रदर्शन के दौरान विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कथित 'वोट चोरी' तथा मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए. 

विज्ञापन


प्रदर्शन समाप्त होने के बाद गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई है.


ज्ञापन के माध्यम से विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे की सख्त मांग उठाई है. 


शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समरी इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं. 


उन्होंने आरोप लगाया कि जनमत को प्रभावित करके ही सरकार का गठन किया गया है. राजीव गांधी चौक पर हुए इस शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ नागरिक समाज (सिविल सोसाइटी) के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

43 मिनट पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

3 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

3 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

3 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

4 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP