शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: 35 लाख रुपये का अवैध पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त

C

CG Khabar

09 जून 2026, 03:05 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

टैंकर जब्त-रायपुर
टैंकर जब्त-रायपुर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध ईंधन के एक बड़े काले कारोबार का पर्दाफाश किया है. कबीर नगर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से करीब 35.45 लाख रुपये मूल्य का 14,100 लीटर अवैध पेट्रोल और डीजल, एक टैंकर, नकदी और तेल चोरी के उपकरण जब्त किए हैं.


पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ईपी रोलिंग मिल के पास, कान्हा ढाबा के पीछे बिना किसी वैध लाइसेंस और दस्तावेजों के अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और उसकी कटिंग की जा रही है. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपराध विरोधी अभियान के तहत कबीर नगर पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की.

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ ड्रमों में रखा 1,600 लीटर पेट्रोल और तीन ड्रमों में भरा 500 लीटर डीजल बरामद किया. 


इसके अलावा, मौके पर मौजूद एक टैंकर (पंजीकरण संख्या CG 07 BA 8727) से 12,000 लीटर डीजल भी जब्त किया गया. 


पुलिस ने ईंधन और वाहन के साथ-साथ 1.30 लाख रुपये नकद, एक मोटर पंप, दो फनल (कीप) और एक कटिंग ड्रम भी अपने कब्जे में लिया है. कुल जब्त सामान की कुल कीमत 35,45,770 रुपये आंकी गई है.


इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश साहू उर्फ कालिया (38 वर्ष) और उमेश साहू (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के उरला के रहने वाले हैं. वहीं दो अन्य आरोपी रामजी यादव (45 वर्ष) छावनी और धर्मेंद्र साहू (45 वर्ष) खुर्सीपार, जिला दुर्ग के निवासी हैं.


कबीर नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम अब इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध ईंधन कहां से लाया जा रहा था और इसके मुख्य खरीदार कौन थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

18 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

18 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

18 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP