सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: हिट-एंड-रन का केस निकला पति की हत्या का मामला

रायपुर: हिट-एंड-रन का केस सजाकर पति की हत्या करवाई

C

CG Khabar

01 मार्च 2026, 08:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

हत्यारे गिरफ्तार
हत्यारे गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीपवर्ती खरोरा क्षेत्र में जिस घटना को शुरुआती तौर पर एक सामान्य सड़क दुर्घटना मान लिया गया था, पुलिस की बारीकी से की गई जांच में वह एक सोची-समझी हत्या की साजिश निकली. इस वारदात का ताना-बाना मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और सहयोगियों के साथ मिलकर बुना था.


घटनाक्रम की शुरुआत शनिवार को हुई, जब पुलिस को ग्राम मांठ के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना प्राप्त हुई. मृतक की पहचान किशोर सारथी के रूप में की गई. 

विज्ञापन


घटनास्थल का मुआयना करने पर पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे यह स्पष्ट हो गया कि यह मामला केवल दुर्घटना का नहीं है. परिजनों द्वारा जताई गई हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने जब मृतक की पत्नी और उसके करीबियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलने लगीं.


पुलिसिया जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि मृतक की पत्नी का लिलेश नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 


वैवाहिक जीवन में इस अवैध संबंध के कारण लगातार कलह हो रही थी, जिसके चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किशोर को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया. 


योजना के मुताबिक, शुक्रवार की रात पत्नी ने किसी बहाने से पति को घर से बाहर भेजा. रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपनी थार गाड़ी से किशोर की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 


आरोपियों ने पूरी कोशिश की थी कि यह मामला एक हिट-एंड-रन केस लगे, लेकिन कानून के हाथ उनके गिरेबान तक पहुँच गए. पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी और प्रेमी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

3 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

20 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP