शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने बैरक में की खुदकुशी

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 01:54 PM 1 मिनट में पढ़ें 10

आत्महत्या
आत्महत्या

रायपुर । संवाददाता: राजधानी रायपुर के माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की चौथी बटालियन में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर के भीतर एक जवान का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान एन.आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है, जो जशपुर जिले के मूल निवासी थे. 


प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है, जिससे पूरे सुरक्षा महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए माना थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. 


बताया जा रहा है कि अर्जुन इक्का बटालियन में अपनी नियमित सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अचानक उनके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने सबको चौंका दिया है. 


पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है. 


फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, जिसके चलते पुलिस जवान के मोबाइल रिकॉर्ड और उनके साथियों से पूछताछ कर तनाव या अन्य संभावित कारणों का सुराग जुटाने में लगी है.


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असल वजह और परिस्थितियों का खुलासा हो पाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

19 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP