शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: बोरियाकला की महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

17 अग. 2026, 05:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: रायपुर के बोरियाकला इलाके की रहने वाली 35 वर्षीया महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है. मामले में पुलिस ने संदेही डीके साहू को हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर महिला को झाड़ियों की तरफ खींचा और विरोध करने पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को पानी भरी जमीन में फेंककर मौके से फरार हो गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत होने और जबरदस्ती के प्रयास की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और घटना के समय भारी बारिश के कारण इलाका पूरी तरह सुनसान था. इसके अतिरिक्त आसपास सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से पुलिस को उस तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. 


जांच के दौरान आरोपी की पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि भी उजागर हुई है. आरोपी जब 14 वर्ष का था, तब भी उसने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत उसे 10 साल की सजा हुई थी. वर्ष 2024 में बाल गृह से छूटने के बाद वह दोबारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया.


घटना वाले दिन मृतका, जो पास की ही एक सोसाइटी में खाना बनाने का काम करती थी, सुबह काम पर निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी. शाम के वक्त स्थानीय लोगों ने पानी भरी जगह में शव देखकर पुलिस को सूचित किया. 


पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ समय से महिला की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और घटना से कुछ दिन पहले भी उसने इलाके की एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. 


फिलहाल पुलिस मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की मदद से आरोपी की मानसिक स्थिति और मनोदशा का अध्ययन करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

10 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

11 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

11 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP