गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के बच्चे की मौत

C

CG Khabar

04 अग. 2026, 01:45 PM 1 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित अंडरब्रिज के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक निजी स्कूल बस ने सर्विस रोड पर मौजूद दो वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे उस वक्त हुई जब स्कूल बस अपने तय मार्ग से गुजर रही थी.


मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने विधानसभा थाने का घेराव कर जमकर विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. 

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया.


पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. 


फिलहाल बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP