रेल टिकट बुकिंग आसान लेकिन छत्तीसगढ़ का संकट बरकरार
रेल टिकट बुकिंग आसान हुआ
रायपुर | संवाददाता: रेलवे की नई तकनीक ने बनाया टिकट बुकिंग को आसान और सुरक्षित बना दिया है. भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को और आसान करने के लिये नई तकनीक शुरू की है. एआई से चलने वाले सिस्टम 'शमन' ने फर्जी बुकिंग पर रोक लगाई और 2.5 करोड़ संदिग्ध आईडी को बंद किया.
22 मई, 2025 को एक मिनट में 31,814 टिकट बुक हुये, जो एक नया रिकॉर्ड है. यह सिस्टम तत्काल टिकट बुकिंग के समय होने वाली दिक्कतों को कम करता है, जहां आधे से ज्यादा लॉगिन फर्जी होते हैं. अब असली यात्रियों को टिकट आसानी से मिल रहे हैं.
नए नियमों में, आधार से सत्यापित लोग तुरंत तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन बिना आधार वालों को 3 दिन इंतजार करना होगा. इससे बुकिंग में निष्पक्षता आई है.
पिछले साल की तुलना में इस साल 2024-25 में रोजाना 82.57 लाख लोग लॉगिन कर रहे हैं, जो 19.53 फीसदी ज्यादा है. टिकट बुकिंग में भी 11.85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. अब 86 फीसदी से ज्यादा टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं.
मुख्य बदलाव
वेबसाइट तेजी से काम कर रही है.
एआई फर्जी लॉगिन को रोक रहा है.
संदिग्ध आईडी पर तुरंत कार्रवाई हो रही है
रेलवे टिकट बुकिंग को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है.
छत्तीसगढ़ का संकट
हालांकि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में एक बड़ा संकट यही है कि टिकिट बुकिंग चाहे कितनी भी आसान कर दी जाएं, ट्रेनें चल ही नहीं रही हैं. राज्य की जनता इससे त्रस्त है. लेकिन मालगाड़ियों से मुनाफा कमाने वाली रेलवे को यात्री सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है.
अलग-अलग कारणों का हवाला दे कर पिछले चार सालों से हज़ारों ट्रेनें रद्द की गई हैं.
कोई सप्ताह ऐसा नहीं गुजरता जब दर्जन भर ट्रेनें रद्द नहीं रहतीं. यह सब तब है, जब कोयला ढुलाई के लिए इन्हीं रेलवे की पटरियों पर सरपट दौड़ रही हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. लेकिन यात्री ट्रेनों की बात होती है तो रेलवे केअधिकारी तरह-तरह के बहाने बनाना शुरु कर देते हैं.