मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

16 सित. 2026, 01:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

शव
शव

रायगढ़ । संवाददाता: रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखा में स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. कारखाने में 30 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग का काम करते समय पैर फिसलने से मजदूर मीर हसन (50 वर्ष) नीचे गिर गए. 


सिर पर गंभीर चोट आने के बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है.

विज्ञापन


हादसे के बाद पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शुरू की गई मर्ग जांच में कंपनी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. मृतक के बेटे मोहम्मद नदीम और मौके पर मौजूद साथी मजदूरों (शिवम तिवारी, मदन कुमार और अमित सिंह) के बयानों से खुलासा हुआ कि मजदूर को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इतनी ऊंचाई पर काम पर लगाया गया था. न तो उन्हें सुरक्षा बेल्ट दी गई थी और न ही हेलमेट, जिसके कारण गिरते ही उनके सिर पर जानलेवा चोट लगी.


कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. 


प्रत्यक्षदर्शियों और गवाहों के बयानों के आधार पर पूंजीपथरा पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर आशिफ खान (30 वर्ष, निवासी तेवरा, उत्तर प्रदेश) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की आगे की कानूनी विवेचना कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP