गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

C

CG Khabar

17 अप्रै. 2026, 06:42 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. इस हृदयविदारक दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला उमा राठिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति टीकाराम राठिया और उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए.


मिली जानकारी के अनुसार, उमा अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने गांव सिंघनपुर लौट रही थीं. 

विज्ञापन


इसी दौरान अनियंत्रित ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.


हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. 


सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस बल मौके पर पहुँचा. पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शांत कराने और जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और यातायात बहाल हो सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

15 मिनट पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

28 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

47 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

7 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

7 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP