शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: बस्ती में घुसा जंगली हाथी, हमले में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

C

CG Khabar

10 अग. 2026, 03:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

हाथी का हमला
हाथी का हमला

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज में शनिवार रात एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया. सिर में गहरी चोट लगने के कारण ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.


दरअसल, पूरा धरमजयगढ़ वन मंडल इन दिनों गजराजों की चहल-पहल से संवेदनशील बना हुआ है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस समय पूरे क्षेत्र में 129 हाथी डेरा डाले हुए हैं, जिनमें 38 नर, 59 मादा और 32 शावक शामिल हैं. ये हाथी अलग-अलग झुंड बनाकर जंगलों में विचरण कर रहे हैं. 

विज्ञापन


विशेषकर बाकारूमा रेंज में वर्तमान में 2 से 3 हाथी अकेले घूम रहे हैं, जो अचानक रिहायशी इलाकों की तरफ रुख कर लेते हैं.


यह दुखद हादसा बाकारूमा रेंज के जमावीरा गांव में रात करीब 2 बजे घटित हुआ. 60 वर्षीय रतन गुप्ता (उर्फ चंदन) अपने घर से बाहर निकले ही थे कि अचानक जंगल की ओर से आए एक हाथी से उनका सामना हो गया. अचानक हुई इस मुठभेड़ में संभलने का मौका तक नहीं मिला और जंगली हाथी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. 


वारदात को अंजाम देने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर चला गया.


भोर होते ही जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई. इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया. 


सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी. हालांकि वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने का दावा कर रहा है, लेकिन रिहायशी इलाकों के करीब हाथियों की आवाजाही के चलते ग्रामीणों में भय और अनहोनी की आशंका बनी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP