रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: जंगली सुअरों ने फसलें चौपट करने के बाद महिला को किया घायल

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2026, 02:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 36

जंगली सूअर
जंगली सूअर

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेंगालपाली सर्किल के अंतर्गत आने वाले कर्राजोर, झारमुड़ा, सारसमाल, लिंजिर, पुसलदा, जामपाली और सुर्री समेत आसपास के इलाकों में रात होते ही जंगली सुअरों का झुंड डेरा डाल लेता है. ये सुअर खेतों में घुसकर मूंगफली और अन्य फसलों को बुरी तरह रौंद रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. 


लगातार हो रही तबाही से स्थानीय निवासियों में भारी डर और चिंता बनी हुई है.

विज्ञापन


इसी बीच कर्राजोर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हादसा सामने आया, जहां एक जंगली सुअर ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. 


घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन महकमे को दी. हादसे की खबर मिलते ही रेंजर संजय लकड़ा की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों और जंगलों से सटे इलाकों का मुआयना किया.


प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने पीड़ित महिला के मुआवजे और इलाज के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. 


साथ ही सुअरों को काबू में करने के लिए कर्राजोर इलाके में दो से तीन पिंजरे तैनात किए गए हैं. क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और वन कर्मचारियों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस खतरे से राहत दिलाई जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

32 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

43 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

एक घंटा पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP