शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: तमिलनाडु से वापस लौटते ही पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार

C

CG Khabar

30 अग. 2026, 02:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 3 महीने पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी पति को धर दबोचा है. जून में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की पत्थर और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. 


पुलिस की सर्विलांस टीम से बचने के लिए उसने न सिर्फ अपना मोबाइल बंद कर रखा था, बल्कि तमिलनाडु भागकर मजदूरी कर रहा था. रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत मुखबिरों की सूचना पर उसे गांव वापस आते ही चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन


कापू थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ाआमा इंचपारा (पेलमा) की यह घटना 3 जून की है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका ननकी बाई अपने पति कार्तिक राम के साथ स्थानीय घोघरा बाजार चावल खरीदने गई थी. वहां से लौटते वक्त दोनों ने शराब पी ली. रास्ते में गाड़ा घुटरा के जंगल-पहाड़ी मार्ग पर नशे में धुत ननकी बाई वहीं सो गई. 


जब कार्तिक ने उसे उठाकर घर चलने को कहा, तो दोनों के बीच बहस छिड़ गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर कार्तिक ने उस पर घूंसे, लकड़ी के डंडे और पास पड़े एक भारी पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया. सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद आरोपी बिना किसी डिजिटल सुराग के राज्य छोड़कर भाग गया था. हालांकि, मृतका के पिता जीतन राम के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर कापू पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. 


थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की के नेतृत्व में पुलिस की नजरें लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर बनी हुई थीं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को वारदात वाले स्थान पर ले गई, जहां पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया गया. साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा और पत्थर भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

19 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP