शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: जमीन के झगड़े में नाना की हत्या करने वाले दो नातियों को उम्रकैद

C

CG Khabar

07 अग. 2026, 03:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

जेल
जेल

रायगढ़ । संवाददातता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित खरसिया क्षेत्र के ग्राम सोण्डका में घटित एक सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने दो सगे नातियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है. अपर सत्र न्यायाधीश श्वेता श्रीवास्तव की अदालत ने पुलिस द्वारा पेश किए गए अकाट्य भौतिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को आधार मानते हुए यह फैसला सुनाया.


यह पूरा मामला ग्राम सोण्डका निवासी 62 वर्षीय गेंदलाल डनसेना के पुश्तैनी मकान, जमीन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले घर को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ है. मृतक के साथ रहने वाले उनके नाती ओमप्रकाश डनसेना (24) और कार्तिक डनसेना (19) का अपने नाना से संपत्ति के अधिकार को लेकर काफी समय से टकराव चल रहा था. 

विज्ञापन


25 दिसंबर 2022 को आरोपियों ने पहले मृतक के भाई के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी. इसके अगले ही दिन 26 दिसंबर को पारिवारिक बैठक के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों नातियों ने अपने बुजुर्ग नाना पर जानलेवा हमला कर दिया.


हमले से बचने के लिए गेंदलाल ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन आरोपियों ने गैस सिलेंडर से दरवाजा तोड़ दिया और कुल्हाड़ी, फावड़े तथा डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी.


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्तिक को मौके से ही धर दबोचा, जबकि दूसरे आरोपी ओमप्रकाश को अगले दिन घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया था. 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और कपड़े जब्त कर अदालत में मजबूत चालान पेश किया था, जिसकी बदौलत दोनों को अब अपने जुर्म की सजा भुगतनी पड़ेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

4 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

4 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

13 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP