गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल

C

CG Khabar

15 जून 2026, 02:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

रायगढ़ जेल
रायगढ़ जेल

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित कोतरारोड थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी 28 वर्षीय संजय बघेल की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक को बीते 10 जून को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जेल प्रशासन के अनुसार, शनिवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. 


इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का सीधा आरोप लगाया है. मृतक के पिता प्यारे लाल बघेल और स्थानीय सरपंच नंद कुमार बरेठ का कहना है कि एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी शंभू चौहान ने संजय और एक अन्य युवक को पकड़ा था. 


आरोप है कि दूसरे युवक को 40 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया, जबकि पैसे न दे पाने के कारण संजय को जेल भेज दिया गया. 


परिजनों का दावा है कि जेल के भीतर संजय के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी. इसके साथ ही उन्होंने काफी देर तक शव न दिखाए जाने पर भी गहरी नाराजगी जाहिर की.


दूसरी ओर, प्रशासनिक अमले ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. जेल अधीक्षक जीएस सोरी के मुताबिक, 12 जून को तबीयत खराब होने पर पहले संजय का जेल के ही अस्पताल में उपचार किया गया था, लेकिन सुधार न होने पर उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र भेजा गया था. 


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव सौंपा जाएगा. फिलहाल, आक्रोशित परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. मामले की असल सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP