रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

C

CG Khabar

22 फ़र. 2026, 01:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

रेप
रेप

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा पुलिस ने एक युवती की अस्मत से खेलने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है. आरोपी की पहचान जशपुर निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के एक प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था. 


पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह सिलसिला मार्च 2025 में शुरू हुआ था, जब आरोपी ने एक परिचित महिला के साथ उसके कमरे में पहुंचकर चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया. बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली. इसके बाद आरोपी लगातार युवती को डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, जिससे तंग आकर वह अपने गांव लौट गई.

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि आरोपी की प्रताड़ना यहीं खत्म नहीं हुई; उसने युवती के मोबाइल से हासिल किए गए वीडियो को न केवल उसे भेजा, बल्कि उसके परिवार वालों के नंबरों पर भी प्रसारित करना शुरू कर दिया. सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव से जूझ रही पीड़िता ने अंततः हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब आरोपी को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल की जांच की, तो उसमें पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए. साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर आपराधिक धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

4 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

9 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

9 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP