शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़-जांजगीर: बंद राइस मिल में करोड़ों की लकड़ी जब्त, तस्करी का पर्दाफाश

C

CG Khabar

17 फ़र. 2026, 01:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

पुलिस वैन
पुलिस वैन

जांजगीर-चांपा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जांजगीर-चांपा वन मंडलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इमारती लकड़ी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है. ग्राम भादा में स्थित एक बंद पड़ी राइस मिल के भीतर चल रहे इस काले साम्राज्य पर छापा मारकर विभाग ने 15 ट्रक से अधिक कीमती लकड़ी बरामद की है. 


जब्त किए गए खैर और तेंदू की लकड़ी की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है.

विज्ञापन


वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई की शुरुआत सोमवार रात को हुई. दरअसल, उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि भारी वाहनों के जरिए अवैध लकड़ी की खेप ले जाई जा रही है. संदिग्ध वाहनों का पीछा करते हुए टीम भादा पहुंची, जहां स्थानीय अमले के साथ मिलकर बंद राइस मिल पर दबिश दी गई. 


छापेमारी के दौरान वहां न केवल लकड़ी का विशाल भंडार मिला, बल्कि परिसर के अंदर एक अवैध आरा मिल भी संचालित होती पाई गई. अधिकारियों की आहट मिलते ही आरोपी कर्मचारी मौके से भागने में सफल रहे.


जांच में यह बात सामने आई है कि तस्कर तेंदू की लकड़ी का इस्तेमाल बंदूकों के बट बनाने और खैर का उपयोग कत्था निर्माण के लिए कर रहे थे. चौंकाने वाली बात यह भी है कि गिरोह खैर की लकड़ी को चंदन बताकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था. 


मौके से बरामद एक डायरी ने विभाग के हाथ अहम सुराग दिए हैं, जिसमें तस्करी में शामिल वाहनों और नेटवर्क का पूरा हिसाब-किताब दर्ज है. फिलहाल पूरे परिसर को सील कर दिया गया है और वन विभाग पड़ोसी राज्यों से संपर्क कर इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय तार खंगालने में जुट गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP