सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: इंटर्न डॉक्टरों का विरोध तेज, 28 से इमरजेंसी सेवाएं ठप रहेगी

C

CG Khabar

26 सित. 2026, 03:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

इँटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
इँटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं. स्टाइपेंड और अन्य लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर सीनियर रेजिडेंट, पीजी रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और एमबीबीएस डॉक्टरों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है. 


करीब एक महीने पहले शासन को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने के बावजूद केवल इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि की गई, जिससे नाराज डॉक्टरों ने अब ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार शुरू कर दिया है.

विज्ञापन


शुक्रवार को भारी बारिश के बीच 200 से अधिक जूनियर डॉक्टर मेडिकल कॉलेज परिसर में एकजुट हुए और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


इसके बाद डॉक्टरों का दल नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. 


डॉक्टरों का कहना है कि सरकार की ओर से केवल एक मांग पूरी कर उनके बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सफल नहीं होगा.


जूडा रायगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विकास ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी 17 मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकल जाता, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. 


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन ने जल्द ही कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो 28 सितंबर से ओपीडी के साथ-साथ आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाओं का भी पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP