सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा 35 KG गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 सित. 2026, 02:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

गांजा जब्त-रायगढ़
गांजा जब्त-रायगढ़

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की लैलूंगा पुलिस और सरिया पुलिस के संयुक्त प्रयास से नशे के अवैध कारोबार पर एक बड़ा प्रहार किया गया है. ओडिशा की सीमा से उत्तर प्रदेश गांजे की खेप ले जा रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 


पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी कर उनके पास से 34.865 किलोग्राम गांजा, तीन चार-पहिया वाहन और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जब्त की गई कुल संपत्ति और गाड़ियों का अनुमानित मूल्य करीब 61.53 लाख रुपये बताया जा रहा है, जिसमें गांजे की कीमत 17.43 लाख रुपये से अधिक है.

विज्ञापन


इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत सरिया पुलिस द्वारा कंचनपुर बैरियर के पास दो संदिग्ध हुंडई औरा कारों को रोकने से हुई. कारों में सवार युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने खुलासा किया कि वे आगे रहकर रास्ता साफ करने यानी पायलेटिंग का काम कर रहे हैं और उनके पीछे एक काले रंग की टाटा सफारी गाड़ी में गांजे की मुख्य खेप आ रही है. 


इस महत्वपूर्ण इनपुट के मिलते ही लैलूंगा पुलिस को अलर्ट किया गया और SDOP सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में ग्राम कमरगा के पास तुरंत नाकाबंदी कर दी गई.


खुद को घिरता देख तेज रफ्तार सफारी के चालक ने पुलिस की निजी गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की नाकाम कोशिश की. लैलूंगा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए वाहन का पीछा किया. ग्राम मोतीपुर के पास सफारी के आगे एक स्कूटी से रास्ता साफ करवा रहे मुख्य आरोपी अनिल कुमार चौधरी और उसके साथी गगन कुमार चौधरी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया. 


दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं.


इधर सरिया पुलिस की हिरासत में मौजूद 6 अन्य आरोपियों की पहचान संदीप सिंह, ललित पाल, शुभम सिंह, दीपांशु सिंह (सभी प्रयागराज और फतेहपुर निवासी) तथा प्रिंस सिंह एवं देवेंद्र तिवारी के रूप में हुई है. पूछताछ में यह साफ हुआ कि पूरा गिरोह मिलकर ओडिशा से नशे की यह बड़ी खेप उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में था.


पुलिस ने सभी आठों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. क्षेत्र में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस आगे की कड़ियों को खंगाल रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

5 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

19 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

34 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP