गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में रेप, 45 हजार हड़पे

C

CG Khabar

10 सित. 2026, 01:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

रेप
रेप

रायगढ़ । संवाददाता: सोशल मीडिया पर प्यार का नाटक कर शादी का झांसा देने और एक युवती की जिंदगी खिलवाड़ करने की सनसनीखेज वारदात छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सामने आई है. पुसौर थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बुनगा के रहने वाले 24 वर्षीय अनिल कुमार साव ने वर्ष 2025 में पीड़िता को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. संपर्क बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसाया, प्रेम का इजहार किया और शादी कर पत्नी बनाने का झूठा आश्वासन दिया. 

विज्ञापन


इसी झांसे में रखकर वह 15 अक्टूबर 2025 को युवती को पटेलपाली कॉलेज के पास बुलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद शादी का भरोसा देकर आरोपी मई 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा.


हैरानी की बात यह भी है कि शादी की तैयारियों का बहाना बनाकर आरोपी ने पीड़िता से 45 हजार रुपए भी वसूल लिए थे. जब युवती उस पर विवाह के लिए दबाव बनाती, तो वह विवाद कर उसे भगा देता. अंततः आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और जब पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देना शुरू कर दिया.


धोखाधड़ी का अहसास होने पर युवती ने अपने परिवार वालों को पूरी आपबीती सुनाई. परिजनों के मार्गदर्शन में पीड़िता सोमवार को पुसौर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एक महिला अधिकारी के माध्यम से पीड़िता का बयान दर्ज कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया. 


इसके पश्चात पुसौर पुलिस की टीम ने आरोपी अनिल कुमार साव के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP